लखनऊ। वन्देमातरम् के साथ शुरू हुए उत्तर प्रदेष के वर्ष 2020-21 के लिए आयोजित पहले बजट सत्र के पहले ही दिन संयुक्त सदन की हंगामेदार शुरूआत हुई। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से जोरदार हंगामें के बीच संबोधित किया।
सदन के पहले दिन जैसे ही बंदेमातरम् समाप्त हुआ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सदन में अपना अभिभाषण पढ़ने के लिए उठीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी तथा सुहेलदेव पार्टी के विधायकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सभी सदस्य राज्यपाल महोदय के आसन के पास आ गये और जोर-जोर से भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सभापति ने सदन को शांत कराने और राज्यपाल के अभिभाषण को पूरा हो जाने का अनुरोध किया लेकिन विपक्षी दलों ने अनसुना करते हुए विरोध और नारेबाजी के शोर को और दुगने तरीके से करना शुरू कर दिया। विपक्षियों ने जहा एक ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के अभिभाषण का बहिस्कार किया वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य लगातार मेजें थपथपाते हुए राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते रहे। जोर दार हंगामें के बीच ही राज्यपाल महोदया ने अपना अभिभाषण पूरा किया और उनका संबोधन खत्म होते ही सभापति हृदय नाराण दीक्षिति अगले दिन की कार्यवाही होने तक सदन स्थगित कर दिया।
सदस्यों के हांथ में थी नारा लिखी तख्तियां और पोस्टर
सदन में हंगामा काटने की पहले ही तैयारी करके आये विपक्षी दलों के सदस्य हांथ में नारे लिखी तख्तियां लहराने लगे। उनके नारों प्रमुख रूप से-
1. नो सीएए, नो एनआरसी, वापस लो, वापस लो।
2. झूठ बोलना बंद करो...बंद करो।
3. ओबीसी की जनगणना करों।
4. पिछड़े वर्ग की जनगणना करो।
5. नवजवानों को काम दो।
6. आवारा पशुओं से किसनों को बचाओं।
7. जागते रहे...जागते रहे।
8. देश बचाओं आवारा सांड़ों से।
9. महिलाओं पर अत्याचार बंद करो...बंद करो।
10. बढ़े हुए गैस के दाम वाप लो... वापस लो।
अपराधी जेल में है तो सड़कों पर मर्डर करने वाले क्या भाजपा के गुण्डे हैं- रामगोविन्द चैधरी
वहीं सदन स्थगन के बाद नेता प्रति समाजवादी पार्टी रामगोविंद चैधरी ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्यपाल महोदया एक महिला होने के बावजूद महिलाओं के दर्द को नही समझ रहीं है। भाजपा शासन में महिलाओं को घसीट-घसीट कर मारा जा रहा है, उनके साथ तरह-तरह के अत्याचार हो रहे हैं और राज्यपाल महोदया ये सब खामोशी से देख रहीं है। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, योगी जी ने पिछले दिनों कहा था कि प्रदेश के सभी अपराधी और गुण्डों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है और जो बचे थे वह सलाखों के पीछे हैं तो योगी जी बतायंे जो यह रोज अपराध, चोरी, बालात्कार, मर्डर हो रहे हैं ये अपराधी है या भाजपा के आयातित गुण्डे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह घण्टाघर पर चल रहे एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रोटेक्शन को समर्थन करने जायंेगे। उन्होने कहा कि प्रोटेस्ट को उनकी पार्टी का पूरा समर्थन है लेकिन अभी उनकी पार्टी इसे सार्वजनिक मुद्दा नही बना सकती।
योगी बतायें कि महिलाएं कहां सुरक्षित हैं- मोना मिश्रा
वहीं कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा ने भी भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होने कहा कि योगी बतायें महिलाएं कहां सुरक्षित हैं। रोज बालात्कार हो रहे हैं, रोज अपराध हो रहे हैं। पुलिस निरपराधियों को उठाकर जेल में ठंूस देती है और अपराधी सरेआम गुण्डागर्दी कर रहे हैं।
समाचारों के ताज अपडेट के लिए लाॅगइन करें- https://sindhutimes.page/